Skip to main content

Gurudas Benerjee Jeevan Parichay in Hindi - 2 December in History

 2 दिसम्बर/पुण्य-तिथि                     

मातृभक्त गुरुदास बनर्जी का जीवन परिचय 

इन दिनों प्रायः लोग बड़ी डिग्री पाकर या ऊंची कुर्सी पर बैठकर अपने माता-पिता की सेवा और सम्मान करना भूल जाते हैं; पर श्री गुरुदास बनर्जी ने कोलकाता विश्वविद्यालय के उपकुलपति तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश होते हुए भी आजीवन अपनी माता की सेवा का व्रत निभाया।

गुरुदास बनर्जी का जन्म 26 जनवरी, 1844 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 1864 में स्वर्ण पदक के साथ गणित में एम.ए. किया। इसके बाद 1865 में बी.एल तथा 1876 में कानून में डॉक्टर की उपाधि (डी.एल.) प्राप्त की। वे कई वर्ष बहरामपुर कॉलिज में कानून के प्राध्यापक रहे। इसके बाद 1872 से वे कोलकाता उच्च न्यायालय में वकालत करने लगे।

1878 में वे कोलकाता वि.वि. में ‘टैगोर लॉ प्रोफेसर’ बने। इस पद पर रहकर उन्होंने हिन्दू विवाह कानून तथा स्त्रीधन विषय पर भाषण दिये। वे 1879 में कोलकाता वि.वि. के फैलो, 1887 में बंगाल विधान परिषद के सदस्य, 1888 में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और फिर मुख्य न्यायाधीश बनाये गये। शिक्षाशास्त्री होने के कारण वे दो वर्ष तक कोलकाता वि.वि. में उपकुलपति भी रहे। वे इस पद पर बैठने वाले पहले भारतीय थे। 

1904 में सरकारी सेवा से अवकाश लेने के बाद उन्हें नाइटहुड (सर) की उपाधि दी गयी। उन्होंने ‘ए फ्यू थाट्स ऑन एजूकेशन’ नामक महत्वपूर्ण पुस्तक लिखी, जिसमें उनके शिक्षा में सुधार सम्बन्धी विचार तथा अनुभव संग्रहित हैं। उनकी धर्म-कर्म में भी बहुत रुचि थी। वे स्वयं को गर्वपूर्वक कट्टर सनातनी कहते थे। उन्होेंने हिन्दू धर्म के व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाते हुए कई पुस्तकें लिखीं। इनमें बंगला में लिखित ‘ज्ञान ओ कर्म’ बहुत प्रसिद्ध हुई।

श्री गुरुदास बनर्जी की मां ने काफी कष्ट सहकर उन्हें पढ़ाया और बड़ा किया था। अतः अपनी मां के प्रति उनके मन में अत्यधिक पूज्यता का भाव था। उनकी माता जी प्रतिदिन गंगा स्नान करने जाती थीं। जब वृद्ध होने के कारण उन्हें गंगा तक जाने में असुविधा होने लगी, तो श्री बनर्जी स्वयं प्रतिदिन उनके स्नान व पूजा के लिए नदी से ताजा गंगाजल लेकर आते थे।

उन दिनों बंगाल में श्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर एक समाज सुधारक के नाते प्रसिद्ध थे। उन्होंने बाल-विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए बहुत प्रयास किये। अतः समाज के रुढ़िवादी लोग उनका विरोध करते थे। उन्होंने श्री विद्यासागर को समाज-बहिष्कृत कर रखा था। 

यद्यपि श्री बनर्जी की मां स्वयं अनेक कर्मकांड तथा रुढ़ियों का पालन करती थीं; पर वे श्री विद्यासागर के इस काम की समर्थक थीं। उनकी इच्छा थी कि उनकी अंत्येष्टि में श्री विद्यासागर भी उपस्थित हों। श्री गुरुदास बनर्जी ने समाज के भारी विरोध को सहते हुए भी श्री विद्यासागर को बुलाकर अपनी मां की अंतिम इच्छा का सम्मान किया।

बचपन में मां की बीमारी में जिस धाय मां ने उन्हें दूध पिलाया था, वह एक बार उनसे मिलने न्यायालय में आ गयीं। जैसे ही श्री बनर्जी ने उन्हें देखा, तो कुर्सी से उठकर उनके चरणों में माथा टेककर प्रणाम किया। ऐसे श्रेष्ठ विद्वान, शिक्षाशास्त्री, न्यायविद् तथा मातृभक्त श्री गुरुदास बनर्जी का दो दिसम्बर, 1918 को देहांत हुआ। उनके नाम पर फूलबागान, कोलकाता में एक विद्यालय तथा वि.वि. में एक प्राध्यापक पीठ बनी है।

Comments

Popular posts from this blog

हिंदी सेक्सी फिल्म Best Hindi Sexy Movies Watch online

 एक जमाना था जब हमें सेक्सी मूवी देखने के लिए हॉलीवुड की तरफ रूख करना पड़ता था परन्तु अब ऐसा नहीं है, क्योकि अब हमारे भारतीय सिनेमा में भी हिंदी सेक्सी फिल्म और हिंदी सेक्सी वेब सीरीज का भरमार हो गया हैं। बड़े परदे के साथ-साथ अब कुछ OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Amazon Prime Video, Zee5, SonyLiv, आदि भी लगातार सेक्सी फिल्म हिंदी में लाते रहते हैं, जिन्हें आप बिना डाउनलोड किये भी ऑनलाइन देख सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको Netflix, Amazon Prime Video, Zee5, SonyLiv, और साथ ही बड़े परदे पर रिलीज़ हुई सभी हिंदी सेक्सी फिल्म (Hindi Sexy Movie) के बारे में बतायेगे। Best Netflix Hindi Sexy Movies 2022 निचे नेत्फ्लिक्स पर उलब्ध सबसे हिंदी सेक्सी फिल्म की लिस्ट दी हुई है, जिसे आप ऑनलाइन देख सकते हैं :- 1. Lust Stories Hindi Sexy Movie लस्ट स्टोरीज़ हिंदी सेक्सी फिल्म में निश्चित रूप से सेक्स दृश्यों के अलावा कहानी, अभिनेताओं और निर्देशकों के मामले में कुछ वास्तविक वंशावली थी। फिल्म की प्रत्येक कहानी में साझा करने के लिए एक अच्छा संदेश था, और हालांकि सेक्स पहलू चार-भाग संकलन पर हावी है, ...

How to Become an Ocado Star Reviewer

Ocado is a British online supermarket which has a star rating system for its products. Reviewers are anonymous, but they are typically employees of the company.  Ocado Group is a British business which licenses grocery technology based in Hatfield, Hertfordshire, England. It owns a 50% share of Ocado.com (the other 50% is owned by UK retailer Marks & Spencer) and licences its grocery fulfilment technology to global retailers, such as Kroger in the USA and Coles Group in Australia. The company was floated on the London Stock Exchange on 21 July 2010, and is a member of the FTSE 100 Index. Ocado.com or Ocado Retail Limited (ORL) is a British online supermarket and describes itself as 'the world's largest dedicated online grocery retailer'. Who is a  Ocado Star Reviewer? The Ocado Star Reviewer is a person who is selected by Ocado to review products and provide feedback to customers.  How to Become an Ocado Star Reviewer? If you're a fan of good food, then you might wa...

How to become a Celsius Ambassador?

A CELSIUS Brand Ambassador embodies a lifestyle dedicated to Living Fit! Some are weekend warriors, certified personal trainers, or professional and non-professional athletes, while some just want to follow a healthy regime by living a positive, balanced, and fit life. But most importantly, CELSIUS Brand Ambassadors must have a passion for CELSIUS!  What is Celsius Ambassador? Celsius ambassadors are people who are passionate about the Celsius brand and spread the word about the product to others. They are our biggest advocates and help them to grow their community.  How to become a Celsius Ambassador? Celsius ambassadors are typically selected from among Celsius users who have demonstrated a strong commitment to the brand and have a large social media following. Ambassadors are typically given opportunities to promote Celsius products and events, and may be compensated with products or financial incentives.  To become a Celsius ambassador, start by following the Celsius ...