‘UPTET के अभ्यर्थियों को सड़क पर गुजारनी पड़ी जाड़े की रात, परीक्षा हो गई रद्द’: जानिए सोशल मीडिया पर चल रहे प्रोपेगंडा का सच ◆ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जम कर वायरल हो रही है जिसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश में UPTET की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की तस्वीर है। ◆ कई लोगों ने ये तस्वीर शेयर कर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार पर निशानया साधा कहा गया कि जाड़े की रात अभ्यर्थियों को इस तरह से रात गुजारनी पड़ी और बाद में पता चले कि परीक्षा रद्द हो गई, तो आपको कैसे लगेगा? ◆ दरअसल UPTET की परीक्षा रद्द किए जाने की घोषणा के बाद इस तरह कि बातें की जा रही हैं ◆ अंत में यूपी पुलिस ने सच्चाई की जानकारी दी ये तस्वीरें दरअसल राजस्थान के बेरोजगारों की है ◆ राजस्थान सरकार इनकी नहीं सुन रही है, जिसके बाद ये उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कॉन्ग्रेस दफ्तर के बाहर धरना देने पहुँचे थे ◆ प्रियंका गाँधी अक्सर रोजगार की बातें करती हैं और वो उत्तर प्रदेश में खासी सक्रिय हैं, ऐसे में ये मामला उनकी फजीहत करा सकता है ◆ लेकिन...